Breaking News

Jalaun

Jalaun News: जालौन में एलपीजी सिलेंडर के लीकेज से दर्दनाक हादसा, झुलस गए पति पत्नी

उत्तर प्रदेश के जालौन से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर एलपीजी सिलेंडर के लीकेज के बाद आग लग गई। आग की चपेट में आकर दंपत्ति बुरी तरह से झुलस गए। अपने ​माता पिता को झुलसा देखर घर में मौजूद बेटी ने अपनी पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जिसमे वो काफी हद तक कामयाब हो गई। इसके बाद आग की चपेट में आए अपने ​माता पिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हालात गंभीर होने के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

ये घटना जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र रामनगर का है। जहां पर राजेंद्र (40) पुत्र भगवान दास के घर पर रविवार की देर रात गैस सिलेंडर लीक होने के बाद आग लग गई। पत्नी खाना बना रही थी तो उस वक्त वो आग की चपेट में आ गई। आग की घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। लेकिन राजेंद्र और उसकी पत्नी झुलस गए।

इसके बाद दोनों पति पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *