Breaking News

Jalaun woman murder case

Jalaun: खून से लथपथ मिला 40 बर्षीय महिला का शव, हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के जालौन से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर एक महिला का शव झाड़ियों में मिला है, जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। खबर के अनुसार महिला की धारदार हथियार से पहले हत्या की गई इसके बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंककर आरोपी फरार हो गए है।

मामला जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरा वैद्य का है। जहां पर रविवार की शाम एक महिला घर से खेतों में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इसके बाद वो घर नहीं आई। महिला की हत्या की गई और बाद में उसके शव को झाड़ियों में फेक दिया गया। इसके बाद जब लोगों ने महिला के शव को झाड़ियों में देखा तो हडकंप मच गया, लोग इकट्ठा होने लगी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर एसपी डॉ ईरज राजा पहुंचे।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि महिला की हत्या किसने और कब की है इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही इस घटना पर कोई खुलासा होगा।

रिपोर्ट सद्दाम हुसैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *