Breaking News

भोलेनाथ के भक्त हाथ में शराब, मुंह में सिगरेट, नीलकंठ के रास्ते में छलका रहे थे जाम

भोलेनाथ के भक्त हाथ में शराब, मुंह में सिगरेट, नीलकंठ के रास्ते में छलका रहे थे जाम

लखनऊ : आज महाशिवरात्रि के दिन पूरा देश भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। देशभर के शिव मंदिरों में शिव-शिव गुंजायमान है। शिवभक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करके महाकाल का आशीर्वाद ले रहे हैं। देश के प्रमुख शिव मंदिरों में शामिल उत्तराखंड के ऋषिकेश में बने श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भी आज भक्तों का सैलाब उमड़ा।

देशभर से लोग नीलकंठ के दर्शन करने भी पहुंचे। इस बीच शिवभक्तों का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने शर्म से सिर झुका दिया। यह वीडियो नीलकंठ के दर्शन करने आए शिवभक्तों का है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके मन में भी सवाल उठेगा कि क्या यह वास्तव में शिव भक्त हैं?

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव मंदिर के रास्ते में नदी किनारे बैठे हैं। पास में शराब की बोतल, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, नमकीन के पैकेट, सिगरेट की डिब्बियां हैं। युवकों के हाथ में शराब के जाम हैं और वे सिगरेट फूंक रहे थे। युवकों को देखकर इलाके के स्थानीय लोगों ने उन्हें टोका तो वे पहले बहस करने लगे।

जब लोगों ने वीडियो बनानी शुरू की और उनसे पूछा कि यह क्या कर रहे हो? भगवान के दर पर बैठकर शराब पीते शर्म नहीं आती तो वे मुंह छिपाने लगे। उन्होंने कहा कि वे नीलकंठ के दर्शन करने और भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने आए थे। अब वापस जा रहे हैं तो रास्ते में रुक गए। यह सुनकर लोग भड़क गए और उन्होंने कहा कि शर्म करो, अपने आप को भोलेनाथ के भक्त कहते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *