Breaking News

kanpur dehat

गाड़ी खड़ी करने पर हुआ बवाल, दो भाइयों की पीट-पीटकर कर दी निर्मम हत्या

कानपुर से ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर सिर्फ गाड़ी खड़ी करने की वजह से बवाल हुआ और इस दौरान दो लोगों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। कानपुर देहात में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों परिवारों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस झगड़े में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। स्थानीय लोग इस झगड़े को पूर्वजों की जमीन के विवाद से जोड़ कर देख रहे हैं। मृतक और घायल के परिजन कानपुर के हैलट अस्पताल में है। पूरी घटना की जानकारी के लिए पुलिस की एक टीम हैलट अस्पताल गई हुई है।

यह पूरा मामला गजनेर थाना छेत्र के शाहजहांपुर निनायां गांव का है। जहां दो परिवारों के बीच हुए संघर्ष ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए है। जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। 4 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों परिवारों के बीच पिकप गाड़ी खड़ी करने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। ग्रामीण दबी जुबान में विवाद का कारण दोनो परिवारों के बीच पूर्वजो की जमीन बता रहे हैं।

खूनी संघर्ष की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारीओं के साथ प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। घटना से सम्बंधित सभी बिंदु पर ग्रामीणों से जानकारी ले रहे हैं। मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी जुटाने के लिए एक टीम कानपुर हैलट अस्पताल गई है।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के संभावित जगहों पर पुलिस की टीमें दबिश डाल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *