Breaking News

Kartik Aaryan ने Birthday पर शेयर किया बड़े डायरेक्टर संग फ़िल्मी प्लान, जानें 12 सालों की हिट फिल्में

Kartik Aaryan ने Birthday पर शेयर किया बड़े डायरेक्टर संग फ़िल्मी प्लान, जानें 12 सालों की हिट फिल्में

Bollywood: कार्तिक आर्यन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। माँ के लाड़ले कार्तिक आर्यन ने अपनी परफेक्ट कॉमेडी और दमदार एक्टिंग से अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बटोर रखी है। इस बार कार्तिक करण जौहर संग दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। दरअसल कार्तिक आर्यन और करण जौहर साथ में फिल्म करने जा रहे हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की है। कार्तिक ने जन्मदिन के मौके पर करण ने भी इस फिल्म की घोषणा की है।

बता दें कि एकता कपूर भी इस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। 22 नवंबर को जन्में कार्तिक आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उन्होंने इंडस्ट्री को कितनी हिट फिल्मों से नवाजा है।

Kartik Aaryan ने Birthday पर शेयर किया बड़े डायरेक्टर संग फ़िल्मी प्लान, जानें 12 सालों की हिट फिल्में

हैंडसम हंक कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ताल्लुक रखते हैं। अपने 12 सालों के एक्टिंग करियर में कार्तिक ने तमाम हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने डेब्यू से ही लोगों को हिलाकर रख दिया था।

12 सालों के एक्टिंग करियर की फिल्में

1- प्यार का पंचनामा इस फिल्म ने कुल 9 करोड़ का बिजनेस किया था। यही वो फिल्म थी जिसके बाद एक्टर लोगों के बीच पॉपुलर हुए थे।

2- आकाशवाणी उनकी दूसरी फिल्म थी। हालांकि, इस फिल्म ने ज्यादा कमाई नहीं की लेकिन धीरे धीरे वो एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ने लगे.इसने 2 करोड़ का ही आंकड़ा पार किया था।

3- कांची- ये भी कार्तिक की फ्लॉप फिल्मों में से एक थी। इसने कुल 3.90 का बिजनेस किया था।

4- इसके बाद आई प्यार का पंचनामा 2 जो सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म ने 64 करोड़ रुपए का कुल बिजनेस किया था।

5- गेस्ट इन लंदन, ये फिल्म भी एक्टर की फ्लॉप फिल्मों में से एक थी। जिसने 10.64 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था।

6- सोनू के टीटू की स्वीटी- इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म सुपर हिट रही थी जिसने 108.95 का आंकड़ा पार कर लिया था।

7- इसके अलावा लुक्का छिपी, पति पत्नि और वो, भूल भुलैया 2 और सत्यप्रेम की कथा कार्तिक की हिट फिल्मों में से एक रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *