Breaking News

Kartik Purnima snan 2023

Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा के दिन बन रहे 3 शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त

आज यानी 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है, कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा में मनाई जाती है। इस दिन लोग नदियों में स्नान कर पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। मान्यता है कि, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वैसे भी कार्तिक माह में स्नान का विशेष महत्व होता है, इसमें कार्तिक पूर्णिमा का स्नान अक्षय पुण्य देने वाला है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद आपको दान करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा का दान करने से पुण्य मिलता है।

बता दें कि, कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर दोपहर 3:53 बजे से शुरू होगी, जोकि अगले दिन 27 नवंबर दोपहर 2:45 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी और इसी दिन पूर्णिमा व्रत सत्यनारायण भगवान की पूजा और कार्तिक गंगा स्नान दान करना उत्तम रहेगा। इस दिन सत्यनारायण व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे से 10:49 बजे तक है। इसके साथ ही प्रदोष काल में दीपदान का शुभ मुहूर्त शाम 5:24 बजे से रात्रि 7:05 बजे तक है। वहीं, पूर्णिमा तिथि के दिन सुबह 5:05 से सुबह 5:58 तक स्नान करना बेहद शुभ रहेगा, इस शुभ समय में स्नान करने से दोगुना लाभ होगा।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन 3 यानी शिव योग, सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। इस दिन शिव योग प्रात:काल से लेकर रात 11:39 बजे तक है। इसके बाद से सिद्ध योग अगले दिन तक रहेगा। पूर्णिमा वाले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 01:35 बजे से शुरू होगा और 28 नवंबर को प्रात: 06:54 बजे तक रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा को दोपहर 01:35 बजे तक कृत्तिका नक्षत्र है, उसके बाद से रोहिणी नक्षत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *