उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की सदर विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था, मतदान के बाद मंगलवार 8:00 बजे नगर की नई मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू कर दी गई है। पांचवें राउंड में भाजपा को 16499 और बसपा 11805 मत मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उषा सिरोही 4694 मतों से आगे चल रही हैं। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई है। इसके लिए तीन टेबल लगाए गए हैं। मालूम हो कि सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्य दलों के साथ कुल 18 प्रत्याशी मैदान में है। मंगलवार की सुबह 7:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को प्रत्याशियों के समक्ष गोदाम से बाहर निकाला गया है और उसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाद में 8.30 बजे से ईवीएम से मतों की गिनती शुरू करा दी गई। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 3211 मत और बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 2441 मत मिले हैं। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 1818 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 6335 मत मिले वहीं बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 4517 मत मिले हैं। वहीं तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 3725 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 10365 मत मिले वहीं बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 6640 मत मिले हैं। चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 4383 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 13788 मत मिले और बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 9405 मत मिले हैं। पांचवें राउंड में भाजपा को 16499 और बसपा 11805 मत मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उषा सिरोही 4694 मतों से आगे चल रही हैं।
11:18 AM: बुलंदशहर में पांचवें राउंड में भाजपा को 16499 और बसपा 11805 मत मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उषा सिरोही 4694 मतों से आगे चल रही हैं।
10:50 AM: चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 4383 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 13788 मत मिले और बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 9405 मत मिले हैं।
कुल होने हैं 28 राउंड
जनपद की सदर विधानसभा सीट से विधायक रहे विरेंद्र सिंह सिरोही के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। उप चुनाव मैदान में कुल 18 प्रत्याशियों ने आमद दर्ज कराई और तीन नवंबर को मतदान हुआ। मतगणना की प्रक्रिया 28 राउंड में पूरी की जाएगी। आज नगर की नई मंडी परिसर में मतगणना होनी है। पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी की हुई है। चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उषा सिरोही, बसपा से हाजी यूनुस,कांग्रेस से सुशील चौधरी, रालोद और सपा गठबंधन से प्रवीण कुमार सिंह और आजाद समाज पार्टी से हाजी यामीन सहित 18 प्रत्याशी हैं। जिसमें से पांच महिलाएं हैं और चार निर्दलीय हैं।