हर इंसान चाहता है कि, एक दिन उसकी लॉटरी लग जाए और पल में अमीर हो जाए। लेकिन आमतौर पर जब लोग अमीर हो जाते हैं कि वो दूसरों के बारे में नहीं सोचते है। लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख में एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी अचानक लॉटरी लगी और इन दिनों वो खूब सुर्खियों में हैं। डेनियल नाम के एक ऐसे ही शख्स हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। उनको यकीन नहीं हो रहा था कि वो एक दिन करोड़पति बन जाएंगे। किस्मत का खेल देखिए उनकी लॉटरी लगी और देखते ही देखते वो करोड़पति बन गए। अब डेनियल 50000 डॉलर के मालिक बन गए है।
डेनियल की कहानी काफी दिलचस्प है। डेनियल ने खुद अपनी कहानी बताई है। डेनियल ने कहा कि, मैंने ह्यूस्टन रोड पर एक किराना स्टोर से यह टिकट खरीदा था। बाहर निकलते समय वहां बैठे कुछ लोगों को 100 डॉलर दिए और उन्हें मैरी क्रिसमस कहा। हम घर चले आए। मैंने जो लॉटरी टिकट खरीदा था, उसमें जीत की संभावना काफी कम थी। 2.96 लाख में से कोई एक ही जीत सकता था।
ज्यादातर लोगों को 20 से 100 डॉलर का प्राइज मिलना था. मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मेगा जैकपॉट मेरे हाथ लग जाएगा, लेकिन यह हुआ। जब मुझे पता चला कि, मैंने 500000 डॉलर का जैकपॉट जीत लिया है तो मैं हैरान रह गया। लेकिन डेनियल यह पैसा अकेले खर्च नहीं करना चाहते हैं। डेनियल ने तय किया है कि वो ये पैसा किराना स्टोर के कुछ कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ शेयर करेंगे।
हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी कई बार लोगों ने लॉटरी में करोड़ों रूपए जीते हैं लेकिन सभी ने जीते हुए पैसे खुद पर ही इस्तेमाल किया है। लेकिन डेनियल ने लोगों की मदद की।