Breaking News

lucknow gomti nagar rape case

Lucknow: काम दिलाने के बहाने गर्भवती महिला के साथ किया गैंगरेप

दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन हो रही है, ये घटनाए कहीं ना कहीं सरकार और उसकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करते है। एक और दुष्कर्म की घटना यूपी की राजधानी लखनऊ से आई है। लखनऊ के गोमतीनगर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया है। पीड़िता की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच टीम गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गोमतीनगर की रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पालती है। रविवार को दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए गोमतीनगर स्टेशन के पास गई थी। शाम को महिला के साथ काम करने वाला मिस्त्री काम दिलाने के बहाने शाम को सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पर उसके और साथी पहले से ही मौजूद थे। जिन्होंने मिलकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने विरोध किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट भी की। जिसके चलते उसके तीन महीने का गर्भ गिर गया।

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सै. अली अब्बास ने बताया कि, मंगलवार की दोपहर तीन बजे गोमतीनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मामले को गंभीरता पूर्वक से लेते हुए महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय ने बताया कि महिला ने अपने साथ काम करने वाले मिस्त्री का नाम अजय बताया है। बाकी के बारे में उसे जानकारी नहीं है। महिला की तहरीर पर अजय और अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *