Breaking News

Lucknow : 1100 घरों को खाली कराने पहुंची थी महिला DCP भाजपा नेता ने पकड़ लिया कॉलर, लोगों का हंगामा..

Lucknow : 1100 घरों को खाली कराने पहुंची थी महिला DCP भाजपा नेता ने पकड़ लिया कॉलर, लोगों का हंगामा..

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अकबर नगर में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। यहां लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस को लेकर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। 500 पुलिसकर्मियों के सामने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की भीड़ आ गई। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो लोग बिगड़ गए।

विरोध प्रदर्शन धक्का-मुक्की में बदल गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल झा की भी पुलिस से धक्का-मुक्की होने लगी। उन्होंने महिला DCP अपर्णा रजत कौशिक का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे अयोध्या रोड पर लंबा जाम लग गया।

वहीं हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने LDA की कार्रवाई पर 4 सप्ताह तक के लिए रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि अकबर नगर के निवासियों को जब तक दूसरी जगह बसा नहीं दिया जाता, तक तक किसी को न हटाया जाए। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने यह आदेश कई याचिकाओं पर लंबी सुनवाई के बाद दिया। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।

दरअसल, LDA का कहना है कि अकबर नगर- प्रथम और अकबर नगर-द्वितीय में कुल 1169 निर्माण को अवैध चिन्हित किया गया है। इसमें 111 कॉमर्शियल भी हैं। LDA ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए 45 दिन पहले नोटिस दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *