Breaking News

Mali Terror attack

Mali Terror Attack: माली में आतंकी हमला, 49 नागरिकों सहित 64 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश माली में एक सैन्य अड्डे और एक यात्री नाव पर हुए आतंकी हुआ है। जिसमे कुल 64 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। एक अधिकारी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उत्तरी माली में नाइजर नदी पर एक सैन्य अड्डे और एक यात्री नाव पर संदिग्ध जिहादियों ने हमला कर दिया, इन हमलों में 64 लोग मारे गए। एक सरकारी बयान के अनुसार, दो अलग-अलग हमलों में नाइजर नदी पर टिम्बकटू नाव और उत्तरी गाओ क्षेत्र में बंबा में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया। इस आतंकी हमलों में 49 नागरिकों और 15 सैनिकों की मौत हो गई है। लेकिन ये जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों जगहों पर कितने कितने लोगों की मौत हुई है।

बता दें कि इन हमलों की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े एक संगठन ने ली है। इससे पहले माली की सेना ने सोशल मीडिया पर कहा था कि, हथियारों से लैस आतंकवादी समूहों ने नाव पर लगभग 1100 GMT पर हमला किया। वहीं ऑपरेटर कोमानव ने अलग से कहा कि, नदी के किनारे बसे शहरों के बीच एक रास्ते पर जा रहे जहाज पर करीब रॉकेट ने निशाना बनाया। उन्होंने जहाज के इंजन को टारगेट किया था।

कोमानव के एक अधिकारी ने नाम न छापे जाने की शर्त पर कहा कि, जहाज नदी पर मौदूद है। सेना वहां से यात्रियों को बाहर निकाल रही है। सरकारी सूत्रों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आतंकी हमलों में करीब 15 सैनिक मारे गए हैं वहीं कुल 64 लोगों की जान गई है। आतंकी हमले में माली का बड़ा नुकसान हुआ है। हमले में हुई मौतों के बाद माली में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *