कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रेप पीड़िता के हत्या आरोपियों से आज पुलिस की मुठभेड़ हुई। कछारी इलाके पुलिस और हत्या के आरोपियों के बीच मुठभेड़ चली। आरोपियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की और इस क्रम में घटना के मुख्य आरोपी अशोक कुमार के दोनों पैर में तीन गोली लगी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक कुमार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।मामला महेवाघाट थाना इलाके के राम नगर कछार में हुआ है।
थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव में सोमवार शाम दुष्कर्म पीडिता युवती की गांव के ही अशोक निषाद ने कुल्हाडी से मारकर दिनदहाडे हत्या कर दी थी। इससे गांव में हडकंप मच गया था। हत्या का कारण सिर्फ इतना था कि दुष्कर्म पीडिता ने दुष्कर्म के आरोपी पवन निषाद के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भेजवा दिया था और मामले के सुलह समझौते को लेकर राजी नहीं थी। जिसके कारण उसे मौत के घाट उतार दिया गया था।
इसी मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी और आज कछार में छिपे होने की सूचना पर काम्बिंग की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी अशोक के तीन गोली लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में पुलिस जुटी है।