Breaking News

Maoists Kill Former BSF Jawan In Jharkhand

BSF के रिटायर्ड जवान को गोलियों से भूना, हत्या के बाद प्रशासन अर्लट, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के कोल्हान इलाके में माओवादी नक्सलियों का खूनी खेल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब पूर्व सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के काशीजोड़ा में नक्सलियों ने एक बीएसएफ के रिटायर्ड जवान की हत्या कर दी गई। रिटायर्ड जवान का नाम सुखलाल पूर्ति है जो काशीजोड़ा गांव में खेती करता था और दुकान चलाता था। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, नक्सलियों ने रिटायर्ड जवान को उसके घर पर गोलियां से भुन डाला।

स्थानिय लोगों ने बताया कि, गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के काशीजोड़ा गांव में सात सितंबर की रात एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति का घर घेर लिया। उन्होंने आवाज देकर दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं करने पर नक्सली घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और जवान को गोलियों से छलनी कर दिया।

रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति के निधन पर राज्य के सीएम हेमंत सोरेन आज चाईबासा दौरे पर जाने वाले है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन अर्लट हो गया है और इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *