फिल्मी दुनिया से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। सिनेमाजगत की जानमानी अभिनेत्री सीमा देव का निधन हो गया है। सीमा देव पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी जिसकी वजह से 81 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली। सीमा देव के निधन से ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैंस भी काफी दुखी है। सीमा देव ना सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्की मराठी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री थी। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। सीमा देव अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती थी। सीमा देव के निधन से फिल्म इंडस्ट्री के लोग शोक में हैं और उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
KBC 12 : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, शो पर मांग डाली मदद!
सीमा देव एक्टर रमेश दुबे की पत्नि और डायरेक्टर अभिनय देव की मां थीं। इतना ही नहीं इनके छोटे बेटे अंजिक्य देव भी फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने कलाकार हैं। ताजा खबरों के अनुसार, दिग्गज अभिनेत्री अल्जाइमर नाम की बीमारी से जूझ रहीं थी। अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी के आखिरी सांसे अपने मुंबई के ब्रांदा स्थिति घर पर ली।
Sultanpur News: सुल्तानपुर वासियों के लिए अच्छी खबर, पीएम आवास के चयनित पात्रों को मिली मंजूरी
साल 2020 में उनके बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर किया था और बताया कि – ‘उनकी मां सीमा देव अल्जाइमर से पीड़ित हैं, हमारा पूरा देव परिवार उनकी देखभाल कर रहा है और उनकी सलामती के लिए हर रोज प्रार्थना करता है। आप भी उनके लिए प्रार्थना करें।’ हालांकि अब वो हमारे बीच नहीं रही।
80 से ज्यादा फिल्मों में सीमा ने किया काम
सीमा देव मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा चेहरा मानी जाती थीं। अपने फिल्मी करियर के दौरान सीमा देव ने करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें मराठी और कई हिंदी फिल्में शामिल थीं। इसके अवाला तमाम टीवी सीरियल्स में भी वह नजर आईं थी।
सीमा देव ने कई फिल्मों में काम किया है। जिसमे मराठी फिल्म मिंया बीवी रजा, आनंद जैसी फिल्में शामिल हैं।