बसपा प्रमुख मायावती ने संत रविदास जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा प्रमुख ने कहा कि, आज के समय में चुनावी स्वार्थ के लिए नेता संतगुरु को माथा टेकते है। कभी भी समाज के लिए उनके उपदेशों को लागू नहीं किया। आपसी भाई चारे व सुख समृद्धि का वातारण काफी कुछ गायब है, जबकि वोटों के स्वार्थ की खातिर संतगुरु व उनके उपदेशों की हमेशा अनदेखी व उपेक्षा करने वाले नेतागण उनको माथा टेकते है।
हालांकि उनका उपदेश मानकर करोड़ो गरीबों आदि का सरकारें असली में भला कर सकती है,लेकिन वे ऐसा नहीं करते है। फिलहाल बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लेकर बसपा प्रमुख मायावती लखनऊ में रैली करेंगी। मायावती आशियाना स्थित पार्क में बसपा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री बसपा उम्मीदवारों को जीताने के लिए वोट देने की अपील करेंगी।