देश दुनिया में कई बार ऐसे ऐसे जुर्म सामने आते हैं जिसे सुनकर और देखकर हैरानी होती है। तो कई बार मन में ऐसा ख्याल भी आता है कि दुनिया में कोई ऐसा देश है जहां क्राइम ही ना होता है। हालांकि ऐसा कह पाना बहुत मुश्किल है। बता दें कि, दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जो बहुत खतरनाक है, और ये देश हत्या के मामले में 9 शहर में सबसे टॉप पर हैं। इस देश के इन 9 शहरों में रहने वाले लोगों को हमेशा इस बात का डर रहता है कि कहीं उनकी हत्या न हो जाए। ड्रग्स की बिक्री के मामले में भी ये देश सबसे आगे है।
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इस देश का नाम है मेक्सिको। मेक्सिको सिटी में स्थित संस्था ‘सार्वजनिक सुरक्षा और आपराधिक न्याय के लिए नागरिक परिषद’ ने रिपोर्ट को जारी किया था जो साल 2022 तक के आंकड़ों पर आधारित थी। ये संस्था साल 2013 से देशों के मर्डर रेट्स को ट्रैक कर रही है। संस्था ने जो आंकड़े बताए, वो काफी चौंकाने वाले हैं। इस शोध में उन देशों के शहरों को नहीं शामिल किया गया है, जहां युद्ध जैसे माहौल हैं।
डेली स्टार के अनुसार, इस रिपोर्ट में 10 में से 9 शहर मेक्सिको के हैं, जिन्हें हत्या के मामले में दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। सिर्फ एक शहर अमेरिका का न्यू ऑर्लियान्स है जिसने 8वां स्थान हासिल किया है। इस शहर में होमीसाइड यानी हत्या का दर 1 लाख नागरिकों में 70.6 नागरिकों का है, यानी 1 लाख में से 70.6 लोगों की मौत हत्या से होती है।
लिस्ट में टॉप पर है मेक्सिको का कोलिमा शहर जिसका रेट 181. 9 लोग प्रति 1 लाख नागरिक का है। दूसरा स्थान जैमोरा का है जिसका दर 177 मौतें, प्रति 1 लाख नागरिक है। लिस्ट में तीसरा नाम सिउडैड ऑब्रेगॉन का है। होमीसाइड के मामले में 50 शहरों को शामिल किया गया है जिसमें से मेक्सिको के कुल 17 शहर हैं। इस मामले में मेक्सिको देश टॉप पर है। दूसरा स्थान ब्राजील का है जिसके 10 शहर हैं, वहीं अमेरिका के 8 शहर लिस्ट में शामिल हैं। चौथे स्थान पर कोलंबिया है जिसके 6 शहर लिस्ट में शामिल हैं।