दरोगा, कप्तान को छोड़िए…DGP और CM साहब को खुली चेतावनी…आर पार की होगी जंग.. पीले गमछे के अपमान पर आंखे निकालने का फरमान………यानी फुल हिटलरशाही है……पिता की लाल बत्ती का गजबै भौकाल है….
अरुण राजभर के पिता ओम प्रकाश राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री है….लेकिन बेटे अरुण राजभर का प्रोटोकाल कैबिनेट मंत्री से भी ऊपर वाला है…..यू कहे कि हिटलर वाला है……योगी सरकार को हिलाने का ऐलान कर रहे है……अब सवाल है आखिर अरुण राजभर इतना भन्नाएं क्यूं है…….क्या वजह है जो अरुण राजभर अल्टीमेटम पे अल्टीमेटम दे रहे है….
दरअसल बलिया जनपद में बांसडीह विधान के उमाकांत की पुलिसिया पिटाई का मामला चर्चा में है…..उमा कांत राजभर का आरोप है कि पुलिस वालों ने उन्हें थाने में ले जाकर खूब बजाया…..पीला गमछे की इज्जत को तार तार कर दिया…..फिर क्या था जैसे ही ये खबर सुहेल देव समाज पार्टी के कर्ता धर्ता तक पहुंची ……एक साथ सब फायर हो गये……. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खरी खरी सुनाई तो उनके बेटे अरुण राजभर तो हिटलर शाही पर उतर आए……. आँखे निकालने लगे…… पुलिसिया सिस्टम को चैलेंज देते हुए योगी सरकार को भी लपेट लिया….
फिलहाल अब सुभासपा की असली प्रतिष्ठा दांव पर लग गयी है….वैसे पीले गमछा धारियों की पिटाई के कई मामले प्रकाश में आ चुके है…..मगर उमा पति राजभर की पिटाई के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्टैंड ले लिया है……बेटे अरुण राजभर ने तो यहां तक ऐलान कर दिया है जिसकी आंख में पीला गमछा चुभा तो उसकी आंख निकाल लेंगे….