Breaking News

सुल्तानपुर: जनता दरबार के जरिये लोगों से रूबरू हुये विधायक विनोद सिंह

Sultanpur News: सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी अपने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर जनता दर्शन के जरिये लोगों से रूबरू हुये। इस दौरान उन्होने क्षेत्र से आये लोगों की फरियाद सुनी और उसके निस्तारण के लिये सबंधित अधिकारियों से बातचीत की। इसके साथ ही विनोद सिंह ने आवास पर आये वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा मिश्रा, बहरौली प्रधान सोनू सिंह, सहित तमाम लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र का हाल चाल जाना।

यहाँ के बाद विधायक विनोद सिंह क्षेत्रभ्रमण के लिये रवाना हुये। इस दौरान कटका मायंग रोड पर स्थित महिलो आशापुर बाजार में मशहूर मनोज गुप्ता के रेस्टोरेंट पर चौपाल लगाई और क्षेत्र के जनता जनार्दन की समस्या सुनी और उसका निस्तारण भी किया।

यहां के बाद वे प्रतापपुर गांव में दीपक सिंह के बेटे के आकस्मिक निधन पर शोक जताया और अपनी संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद विधायक विनोद सिंह महमूदपुर वृहद गौ संरक्षण केंद्र पहुंच कर जायजा लिया, साथ ही और बेहतर सुविधा देने के लिए दिशा निर्देश दिए। आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बहादुर पांडेय, महमूदपुर प्रधान संतोष सिंह सहित तमाम भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट -निसार अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *