रिपोर्ट – निसार अहमद
जनपद, सुल्तानपुर
जनपद. सुल्तानपुर में जनपद के मनरेगा में एक महीने मजदूरी करने के बाद भी लोगों को मजदूरी नहीं मिली। इसको लेकर मजदूरों ने धनपतगंज ब्लाक के विसावां ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया।सैकडों महिलाओं और पुरुषों ने मनरेगा में मजदूरी की थी। मजदूरों ने मनरेगा में लगभग एक महीने तक काम किया। काफी समय पहले तक किए गए काम की मजदूरी अभी तक मजदूरों को नहीं मिली है।
इससे उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई। शिकायतों के बावजूद मजदूरी का रुपया न मिलने दो दर्जनों से अधिक मजदूर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे। वहां उन्होंने मजदूरी दिलाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मजदूरों ने बताया कि जब उन्होंने बीडीओ से इस मामले की शिकायत की तो उन्होंने बताया कि जल्द ही आपके खाते में मजदूरी भेज दी जाएगी।
मजदूरों ने बताया कि उनके पास आय का दूसरा साधन न होने से घर चलाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मजदूरों ने मनरेगा का रुपया दिलाए जाने की मांग की है।