Breaking News

छेड़खानी करना सिरफिरे को पड़ा महंगा, पुलिस के सामने चप्पल से हुई पिटाई..

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक को महिलाओं से छेड़खानी करना महंगा पड़ा गया। ये युवक आते जाती महिलाओं पर फब्तियां कसता था। छेडखानी से परेशान एक महिला ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी महिला ने चप्पल निकाल कर आरोपी को जमकर पीटा। सोमवार को एसपी ऑफिस के पास एक युवक आती-जाती महिलाओं को छेड़ रहा था।

दरअसल यही नहीं महिलाओं पर फब्तियां कसने से भी युवक बाज नहीं आ रहा था। इतनी ही देर में वहां से एक महिला गुजरी तो युवक ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। युवक को छेड़खानी करते देख महिला ने युवक को पकड़ कर वहीं धुन दिया। युवक को पिटता देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन महिला ने युवक को पीटना नहीं छोड़ा। इतनी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस के सामने भी युवक को जमकर पीटा। इसके बाद महिला ने पैरों से चप्पल निकाल कर पुलिस के सामने ही युवक पर बरसानी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़े: पूर्वांचल में ठंड की जोरदार दस्तक, पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया..

कचहरी के पास जिस समय छेड़छाड़ के आरोपी की पिटाई हो रही थी। वहीं कुछ ही दूरी पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता लव जिहाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। बताते हैं कि आरोपी को जब पुलिस ले जा रही थी इतने में बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के सामने आए और उनकी गाड़ी घेर कर खड़े हो गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को छोड़ने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।