सोचिए जरा की अगर किसी नल से दूध निकलने लगे तो क्या होगा? ऐसा संभव हुआ है, दरअसल बात ये है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे आप खुद देख सकते है कि नल से दूध निकलता दिखाई दे रहा है। लोग बर्तन और बोतले लेकर वहां पहुंच रहे हैं और उसे दूध समझकर ले जा रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का बताया जा रहा है। जहां पर सरकारी हैंडपंप से सफेद पानी निकल रहा था, जिसे दूध समझकर भरने के लिए हड़कंप मच गया। लोग भगवान शिव का जयकारा लगाने लगे और सफेद पानी को भरकर ले जाने लगे। लोगों का कहना था कि, यह भगवान शिव के चमत्कार की वजह से हुआ है।
मुरादाबाद के बिलारी में रोडवेज बस अड्डा के पास हैंडपंप दे रहा दूध…हर तरफ खुशी का माहौल…@ias_aunjaneya pic.twitter.com/Pes4oJnWb4
— UP Moradabad (@Up_Moradabad) November 26, 2023
नल से सफेद पानी निकलता देख लोग इसे प्रकृति का चमत्कार बता रहे है वहीं कुछ लोग इसे केमिकल बता रहे है। यह अफवाह फैलते ही चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसे भी नल से दूध निकलने की अफवाह का पता चला तो वो तुरंत बर्तन लेकर उस तरफ भागने लगा। हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। मामला मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र का है। घटना मलारी बस स्टैंड पर घटी।
इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने लोगों को समझाया। हालांकि इसके बावजूद लोग बोतलों और बर्तन में पानी को ले जाते नजर आए। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि नल से सफेद पानी आने की क्या वजह थी। यह गंदा पानी हो सकता है। नल को सील कर दिया गया है।