मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने पत्रकारों से बात- चीत करते हुए राहुल और प्रियंका गांधी झूठा करार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर दिए पनौती वाले बयान पर शिवराज बोले कि ये बयान शर्मनाक है। राहुल गांधी की मती मारी गई है। वे भारत की हार पर खुश हो रहे हैं। राजस्थान में भी दोनों भाई-बहन झूठ परोसने की कोशिश कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में प्रियंका ने कहा था कि 21 साल में 21 लोगों को भी नौकरी नहीं दे सकी है सरकार, जबकि पचास हजार लोगों को नियुक्ति पत्र तो मैंने अपने हाथ से सौंपे हैं।
बता दें राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान है। तीन दिसंबर को राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में मतगणना होगी। वही भाषण में शिवराज ने गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार का प्रमुखता से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में राजस्थान नंबर वन है। सरकार के योजना भवन से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। सोना बरामद हुआ है। यह अनूठा मामला है कि सरकारी कार्यालय से सोना और पैसा बरामद हो रहा है। जल जीवन मिशन लोगों के घर-घर जल पहुंचाने के लिए था। यहां तो 20 करोड़ रुपये का घोटाला हो गया। पांच साल में 11 लाख अपराधों का रिकॉर्ड है। साइबर अपराधों में राजस्थान नंबर वन है।
एक भी वादा कांग्रेस ने पूरा नहीं किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान में 19,422 किसानों ने जमीन खो दी। नीलाम हो गई उनकी जमीन। एक भी वादा कांग्रेस ने पूरा नहीं किया। फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा गया। बाजरा यहां मिट्टी के मोल बिका है। हमने मध्य प्रदेश, हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर अनाज खऱीदा है। बहन-बेटियों के सम्मान के साथ यहां खिलवाड़ हुआ है। यहां के मंत्री तो ऐसी टिप्पणी करते हैं कि कहने में ही शर्म आती है।
कांग्रेस को समाप्त करके मानेंगे राहुल
राहुल गांधी मोदी जी के विरोध में इतने भरे हुए हैं कि देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारे देश की आंखों में आंसू थे और राहुल गांधी आनंद मना रहे थे। राहुल गांधी का यह बयान देशद्रोह की सीमा में भी आता है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को समाप्त करके ही मानेंगे।