Breaking News

Multigrain Flour benefits

Multigrain Flour Recipe: घर पर तैयार करें 100 प्रतिशत शुद्ध और पौष्टिक मल्टीग्रेन आटा, इस आटे के हैं कई स्वास्थ्य लाभ

दौड़ती भागती लाइफस्टाइल के बीच आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा सर्तक रहने लगे है। फिटनेस और डाइट पर ज्यादा फोकस करते हैं, और ये हमारी सेहत के लिए भी अच्छा है। हेल्दी और पौष्टिक आहार खाने से ना सिर्फ आप स्वस्थ्य रहेंगे बल्कि आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचेंगे। कई लोग खुद और अपने परिवार को स्वस्थ्य रखने के लिए मल्टीग्रेन आटा का इस्तेमाल करते हैं और मार्केट से खरीद लाते है। मार्केट के प्रोडक्ट कितने सही होते हैं और कितने नहीं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि खुद घर पर कैसे पौष्टिक मल्टीग्रेन आटा आप तैयार कर सकते है। पौष्टिक मल्टीग्रेन आटा सेहत के लिहाज से काफी अच्छा होता है।

कैसे बनाए पौष्टिक मल्टीग्रेन आटा

विभिन्न अनाजों के आटे का मिश्रण होता है मल्टीग्रेन आटो, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमे गेहूं, जौ, बाजरा, चना आदि अनाजों के आटे का मिलाया जाता है।

बनाने की सामग्री और विधि
1. गेहूं – 1 किलो
2. जौ (बार्ली) – 250 ग्राम
3. बाजरा – 250 ग्राम
4. मक्का – 250 ग्राम
5. रागी – 250 ग्राम
6. चना दाल – 100 ग्राम
7. सोयाबीन दाल – 100 ग्राम

इन अनाजों और दालों की मात्रा को आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। सबसे पहले सभी अनाज और दाल को अच्छे से धो लें और धूप में इसे सुखा लें। अनाजों और दालों को हल्का सा भून लें। ऐसा आप तब करें जब आपको इसे घर में तुरंत आटा बनाना है। अगर इसे चक्की पर पीसाना है तो आप सुखने के बाद पीसवा सकते हैं। इसके बाद एयरटाईट कंटेनर में रख दें। आपका मल्टीग्रेन आटा तैयार है।

मल्टीग्रेन आटे के फायदे

मल्टीग्रेन आटा सामान्य गेहूं के आटे से अधिक पौष्टिक है और इसमे अधिक फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं। इस आटे के कई फायदे हैं, जैसे वजन नियंत्रण, ब्लड शुगर कंट्रोल, हृदय स्वास्थ्य आदि। बाजार में मिलने वाले मल्टीग्रेन आटे में कई बार प्रेसर्वेटिव्स और अन्य तत्व शामिल होते हैं, जिससे इसकी पौष्टिकता में कमी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *