आज यानी 21 अगस्त 2023 को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में नाग देवता की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है और जीवन की कई समस्याओं का निवारण होता है। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जिनको पूजा करने का सही तरीका और शुभ मुहूर्त ही नहीं पता होगा। ऐसे में हम अपने इस लेख में पूजा और शुभ मुहूर्त से जुड़ी जानकारी लेकर आए है।
आज रेलवे ने 144 ट्रेनों को किया कैंसिल, लिस्ट में चेक करें अपनी गाड़ी
हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन कई लोग उपवास करते हैं, पूजा करते है और व्रत कथा का पाठ करते है। इससे सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
नाग पंचमी 2023 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21 अगस्त मध्य रात्रि 12 बजकर 21 मिनट से शुरू होगी और 22 अगस्त रात्रि 2 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में नाग पंचमी व्रत 21 अगस्त 2023, सोमवार के दिन रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी पर्व के दिन पूजा मुहूर्त सुबह 05 बजकर 53 मिनट से सुबह 08 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। नाग पंचमी के दिन चित्रा नक्षत्र, शुभ और शुक्ल युग का निर्माण हो रहा है। ये पूजा पाठ के लिए फलदाई है। चित्रा नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक रहेगी, शुभ योग रात्रि 10:21 तक रहेगा और उसके बाद शुक्ल योग प्रारंभ हो जाएगा।
पूजा विधि
नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें और व्रत करें। पूजा के समय एक साफ चौकी पर नाग देवता का चित्रा या मिट्टी से बने सर्प की पूर्ति को स्थापित करें। इसके बाद देवता को हल्दी, रोली, चावल, फूल अर्पित करें और दूधी घी वा चीनी मिलाकर चढ़ाए। पूजा के बाद नाग पंचमी व्रत कथा का सुने और आरती करके पूजा संपन्न करें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से और सांपों को दूध पिलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। नाग देवता भगवान शिव के प्रिय गणों में से एक हैं। ऐसे में इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।