Breaking News

Navratri 2023: नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने का जानें लाभ और महत्व

Navratri 2023: महाशक्ति के पूजा का महापर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्री का आज तीसरा दिन है, आज माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक देवी के दर्शन और पूजन का अलग अलग विधि विधान है। वहीं कुछ लोग प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना भी करते हैं। केवल यह ही नहीं नवरात्रि में अखंड ज्योति भी जलाई जाती है। अखंड ज्योति का भी बहुत महत्व है साथ ही कई सारे फायदे भी हैं।

तन और मन का अंधकार होता है दूर
नवरात्रि में अखंड ज्योति को स्वयं आदिशक्ति का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अखंड ज्योति जलाने से तन और मन का अंधकार दूर हो जाता है।

बीमारियों से रखे दूर
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत ऐसे समय पर होती है जब मौसम में बदलाव हो रहा होता है। मौसम में बदलाव के समय बीमारियों को पनपाने वाले कीटाणु भी बढ़ते हैं। जिसके चलते शुद्ध देसी घी, तिल का तेल और सरसों के तेल का दीपक इन कीटाणुओं को पनपने नहीं देता। जिससे बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

धन और समृद्धि का वास
‌उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्रा बताते हैं “अखंड ज्योति जलाने से धन, समृद्धि और ऐश्वर्य भी बना रहता है। घर की नेगेटिविटी भी खत्म होती है इसलिए नवरात्री में देवी का ध्यान करके उनके सामने अखंड ज्योति को जरूर जलाएं। इससे मनोकामनाओं की भी पूर्ति भी होती हैं।”

इस तरह जलाएं अखंड ज्योति
अखंड ज्योति को कच्चे सूत के धागे से बनी बत्ती और देशी घी या फिर तिल के तेल से जलाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिविटी आती है। मिट्टी के दीये में इस ज्योति को जलाना चाहिए।

(नोट: यह खबर धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। NTTV भारत इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता हैं।)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *