Breaking News

Navratri 2023 Special Shitla mata Temple

Navratri 2023: 400 साल पुराने मंदिर में 7 बहनों के साथ विराजमान है मां, जानें मंंदिर का इतिहास

लखनऊ अपनी ऐतिहासिक धरोहर और विरासत के लिए जाना जाता है। धार्मिक संस्कृति के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इस शहर की विरासत में एक ऐसा मंदिर भी शामिल है, जो अपने अपार सौंदर्य और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। बड़ी शीतला माता मंदिर जो लखनऊ के टिकैतगंज में स्थित है। ये मंदिर लखनऊ के प्रमुख देवी मंदिरों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर की ​स्थापना 400 साल पहले हुई थी, यहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते है और माता का आर्शीवाद लेते है।

कई लोगों का मानना है कि, बड़ी शीतला माता मंदिर को लेकर मान्यता है कि इस स्थान पर पहले एक तालाब और उसके बीच एक नीम का पेड़ था, जहां माता पिंडी रूप में विराजमान थी। एक दिन राजा टिकैतराय को माता का स्वप्न आया कि माता पिंडी रूप में इसी स्थान पर है और उन्हें निकालकर स्थापित किया जाए। इस स्वप्न को माता की आज्ञा मानते हुए, राजा ने खुदाई कराई और माता ने पिंडी रूप में दर्शन दिए। बाद में, वहीं पर मंदिर बनवाया गया, जो अब श्रीबड़ी शीतला माता मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है।

इस मंदिर में माता शीतला अपनी सात बहनों के साथ विराजमान है।​ जिसमे माता सरस्वती, माता काली, मां दुर्गा, मां भैरवी, मां खजुरिया शामिल है। साथ ही मंदिर परिसर में मां अन्नपूर्णा, मां चंडी, मंसा देवी, संकटामाता भी पूजी की जाती है। नवरात्रि के दिनों में इस मंदिर में लोग आते है। माता का विशेष श्रृंगार किया जाता है। इसके अलावा यहां पर 300 सालों से मेला भी लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *