Breaking News

Nitish Kumar statement controversy

Nitish Kumar के बयान पर हो रही थू-थू, सदन में बैठी महिलाएं मुंह छिपाने को मजबूर, रोती निकली बीजेपी MLC, राबड़ी देवी भी लजाईं

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों अपने एक विवादित बयान की वजह से चर्चा में बने हुए है। ये बयान उन्होंने विधानसभा में दिया, जिसकी अब चारों तरफ थू थू हो रही है। कई लोगों ने नीतीश कुमार के इस बयान की कड़ी निंदा की है वहीं कई महिला नेताओं ने इस पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संविधान सभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जो बात विधानसभा के बाद विधान परिषद में कही। वह और भी ज्यादा शर्मसार करने वाला था। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के तरीके बता रहे थे।

जिन लफ्जों का नीतीश कुमार ने प्रयोग किया, वह सदन में बैठी तमाम महिला एमएलसी को मुंह छुपाने पर मजबूर करने वाला था। सदन के भीतर शायद ही कभी ऐसी असहज स्थिति बनी होगी। जब किसी माननीय की बात पर पूरे सदन की महिला और पुरुष नेता शर्म से अपना चेहरा छुपाते नजर आए हों।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अपने तरीके से सेक्स एजुकेशन सदन के भीतर दे रहे थे उस वक्त करीब आधे दर्जन महिला एमएलसी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस समय परिषद के ‘भीतर’ ‘अंदर-बाहर’ जैसे शब्द का प्रयोग कर रहे थे। वह महिला एमएलसियों के लिए भी बेहद शर्मनाक था। स्थिति यह थी कि सदन के भीतर बैठी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बगलें झांकती नजर आईं। उन्होंने अपना चेहरा बाई तरफ घूम लिया। चेहरे पर असहज भाव साफ नजर आ रहे थे।

नीतीश कुमार के ठीक पीछे बैठी लेसी सिंह की हिम्मत सिर ऊपर उठाने की भी नहीं हुई। नीतीश कुमार जब तक अपना सेक्स एजुकेशन वाला भाषण देते रहे तब तक लेसी सिंह ने सिर ऊपर नहीं किया। आरजेडी से एमएलसी मुन्नी देवी अपनी साड़ी से मुंह छिपाती हुई नजर आईं। मुन्नी देवी को यह समझ ही नहीं आ रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या कह रहे हैं। सदन के भीतर तमाम माननीय एक दूसरे से नजर चुराते नजर आए।

बीजेपी एमएलसी निवेदिता सिंह से यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ और वह सदन छोड़कर बाहर चली आईं। इसके बाद जो हुआ वह सबने देखा। सदन से बाहर आकर निवेदिता सिंह फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो भाषा थी, वह सदन के भीतर मौजूद तमाम महिला एमएलसी को शर्मसार कर रही थी। महिला एमएलसी की स्थिति ऐसी थी कि वह सदन के भीतर ही मुंह छिपाने को मजबूर थी।

विधानसभा में जिन शब्दों का प्रयोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया वह तरीका परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण का हो सकता है। हालांकि, विधान परिषद में उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया वह विधानसभा से भी अश्लील कहा जा सकता है। ऐसे शब्द किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देते। परिषद के भीतर आधे दर्जन से ज्यादा महिला एमएलसी मौजूद थीं।

खुद राबड़ी देवी भी वहां मौजूद थीं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ठीक पीछे मंत्री लेसी सिंह मौजूद थीं। तमाम माननीय के चेहरे पर कई सवाल थे। कुछ माननीय अपने चेहरे पर आए इन सवालों को छुपाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच सम्राट चौधरी ने सदन में खड़े होकर नीतीश कुमार के हाथ जोड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि ‘अब बस भी कीजिए। आप अभिभावक हैं।’ इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नव दंपति के बीच के संबंधों के विषय से बाहर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *