Breaking News

सुल्तानपुर: खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

रिपोर्ट-निसार अहमद

खेत में छप्पर रखकर फसलों की रखवाली कर रहे 60 वर्षीय वृद्ध की ईट से कूच कर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। क्षेत्राधिकारी, थाना अध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मामला उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में एक बृद्ध की निर्मम हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आपको बता दे पांचू हरिजन पुत्र गोलाई लगभग 30 साल से खेत में छप्पर रखकर फसलों की देखरेख करते थे।आलू शकरकंद जैसी फसलें जंगली सूअर ना खा जाएं, इसलिए वे खेत नहीं रहते थे। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ईंट से कूचकर उनकी हत्या कर दी गई।

भतीजे हरिवंश का कहना है कि लगभग 25 साल से वे यहीं रहते थे। मुझे अपनी संपत्ति वसीयत किया था। बसंतपुर गांव से उन्हें रोजाना खाना दिया जाता था।

दीवाली से पहले बुरी खबर: बाजार में बिक रही जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत

क्षेत्राधिकारी विजयमल सिंह यादव और थानाध्यक्ष कूरेभार मनबोध तिवारी सूचना पर मौके पर पहुंचे डाग स्क्वायड टीम के साथ घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। नृशंस हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया संपत्ति का विवाद जोड़कर देखा जा रहा है। पहले भतीजे को संपत्ति की वसीयत की गई। इसके बाद भतीजी के साथ रहने लगे और उन्हें संपत्ति देने का आश्वासन दिया था। बहरहाल पुलिस हर पहलू पर जांच करते हुए तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने जल्द खुलासे का दावा किया है।