Breaking News

Lok Sabha Election 2024: ओम प्रकाश राजभर के बेटे यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, SBSP ने घोसित किया प्रत्यासी

Lok Sabha Election 2024: ओम प्रकाश राजभर के बेटे यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, SBSP ने घोसित किया प्रत्यासी

लखनऊ : लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज है। भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब बीजेपी की सहयोगी दल सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने भी अपने केंडिडेट की घोषणा कर दी है। घोषी सीट से एसबीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर के बड़े बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरविंद राजभर खुद मैदान में उतरे है।

इस बारे में अरुण राजभर ने कहा, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। यही लक्ष्य लेकर हम लोग चल रहे हैं। इसबार 400 से अधिक सीटे जीतेंगे। बता दें कि गुरुवार को ओपी राजभर ने बलिया में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। कार्यकर्ताओं से इस संबंधन में राय मांगी थी। सभी से सलाह लेने के बाद अरविंद राजभर के नाम का ऐलान किया गया।

अरविंद राजभर इससे पहले वाराणसी की शिवपुर सीट से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 लड़ चुके हैं। जहां भाजपा उम्मीदवार अनिल राजभर से हार का सामना करना पड़ा था। घोसी लोकसभा सीट पर 2014 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2019 में हार का सामना करना पड़ा। यहां से BSP उम्मीदवार अतुल राय ने जीत दर्ज की थी। 2009 में बीएसपी से दारा सिंह चौहान जीते थे। जो इस समय प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। इस लोकसभा सीट में कुल मतदाताओं की संख्या 20.55 लाख है। जिसमें से पुरुष 10.90 लाख और महिला 9.65 लाख मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *