बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार परिणीति चोपड़ा इसी 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। परिणीति चोपड़ा आप सांसद राघव चड्ढा के साथ धूमधाम से राजस्थान के उदयपुर की द लीला पैलेस में शादी करने जा रही है। लीला पैलेस में तैयारियां धूमधाम से चल रही है। पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा हे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी की तैयारियों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का परिवार उदयपुर पहुंच रहे हैं।
वहीं अभिनेत्री भी अपनी शाद की तैयारियां जमकर कर कर रही है। उन्होंने अपने आउट फिट्स भी चुन लिए हैं। परिणीति चोपड़ा के माता पिता भी उदयपुर में शादी की रस्म पूरी करने के लिए पहुंच गए है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी आ रही है। प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की शादी में बेटी के साथ शामिल होंगी जिसके लिए उन्होंने बेटी मालती का टिकट भी बुक कर चुकी हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, परिणीता चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को आमत्रित किया गया है। वहीं जिन लोगों को शादी में नहीं न्योता दिया गया है तो उनको रिसेप्शन पार्टी में बुलाया जाएगा।
अगर हम बात करें परिणीति चोपड़ा की तो उनका जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई कान्वेंट आफ जीसस एंड मैरी हुई थी। इसके बाद 17 साल की उम्र में वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए लंदन पहुंच गई थी।