Breaking News

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी की पहली तस्वीरें वायरल, बहन प्रियंका ने नहीं भेजा कोई तोहफा

बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फाइनली शादी के बंधन में बंध चुकी है। परिणीति चोपड़ा ने आप सांसद राघव चड्ढा के साथ उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त ही पहुंचे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। जिसमे देखा जा सकता है कि आफ व्हाइट कलर के शादी के जोड़ें में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लुक काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्री किसी रियासत की महारानी की तरह लग रही थी। वहीं राघव जड्ढा भी आफ व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ लाइट पिंक शॉल और पगड़ी में जच रहे है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ड्रीमी वेडिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी एंट्री की। लेकिन इस दौरान परिणीति चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ और जीजू निक जोनस नहीं पहुंचे। उनकी गैरमौजूदगी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं कि आखिर ऐसा कौन सा कारण है जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा अपनी ही बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में नहीं पहुंची।

हालांकि खबरों में इसके अलग अलग कारण बताए जा रहे है। कई खबरों में कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शादी में नहीं ​शािमल हो पाई। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ​प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की शादी में नहीं पहुंची लेकिन उनकी मां यानी मधु चोपड़ा ने इस शादी को खूब एन्जॉय किया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर परिणीति के संगीत सेरेमनी से अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमे उन्होंने ग्लोबल आइकन के अपनी बहन की शादी में शामिल ना होने की वजह का खुलासा किया है।

वीडियो में मधु चोपड़ा ने खुलासा किया है कि, उनकी बेटी के उदयपुर में शादी में शामिल न हो पाने की असली वजह काम है। मधु चोपडा ने कहा कि, काम की वजह से नहीं आ पाई। उन्होंने पैप्स के सामने ये भी खुलासा किया कि, प्रियंका ने कोई उपहार नहीं भेजा था क्योंकि उन्हें इसकी परमिशन नहीं थी। नो, लेना देना, केवल आशीर्वाद।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा ​​और हरभजन सिंह जैसे सेलेब्स ने एंट्री की थी। दोनों की शादी की रस्में उदयपुर में 22 सितंबर से शुरू हो गए थे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री वेडिंग फंक्शन में चूड़ा सेरमनी, हल्दी, मेहंदी और संगीत शामिल था। इसके बाद शनिवार 24 सितंबर को परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी की तस्वीरें भी शेयर की है। जिसके बाद से दोनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *