संभल में एक महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दो सिपाहियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। एसपी कुलदीप सिंह बनावट ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। महिला दरोगा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला चंदौसी चौराहे का है। पीड़ित महिला दरोगा ने शिकायत में बताया कि अमरोहा में तैनाती है। संभल के चंदौसी में आयोजित गणपति उत्सव में मंगलवार को उसे भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान उसकी तबियत खराब हो गई। ऐसे में वह कार्यक्रम छोड़कर घर जाने के लिए चंदौसी चौराहे पर आ गई।
दोनों सिपाही सस्पेंड
इतने में एक कार से संभल पुलिस के दो सिपाही आए और लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला दरोगा ने इस संबंध में दोनों सिपाहियों के खिलाफ बहजोई थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। उधर, मामला संज्ञान में आने पर एसपी संभल ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
संभल में दो सिपाही पवन चौधरी और रविंद्र गिरफ्तार हुए हैं। आरोप है कि इन्होंने गणेश चतुर्थी मेला ड्यूटी से लौट रही महिला दरोगा की कार रोककर छेड़छाड़-अभद्रता की। दोनों सिपाही सस्पेंड भी हुए। #sambhal pic.twitter.com/dXXd1S6WRB
— nttvbharatofficial (@nttvofficial) September 21, 2023
एक की 112 तो दूसरे की ट्रैफिक पुलिस में है तैनाती
दोनों में से एक सिपाही पवन चौधरी डॉयल 112 पर तैनात है तो दूसरा रविंद्र ट्रैफिक पुलिस में है। दोनों आरोपी कांस्टेबल एक निजी गाड़ी में थे, इसलिए इनकी कार को भी सीज कर दिया है।