साउथ और बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज इस वक्त अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल बात ये है कि अभिनेता प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चंद्रयान-3 मिशन को लेकर एक गलत पोस्ट शेयर किया है। जिसकी वजह से प्रकाश राज की जमकर आलोचना की जा रही है। वहीं कई हिंदू संगठनों के नेताओ ने अभिनेता के खिलाफ कारईवाई की मांग की और शिकायत भी दर्ज करवाई है।
Chandrayaan-3 मिशन पर प्रकाश राज ने किया विवादित पोस्ट
KGF 2 के लिए यश ने वसूली मोटी रकम, जानें बाकी स्टारकास्ट ने कितनी ली फीस
प्रकाश राज ने बीत दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विवादित पोस्ट करते हुए इसरो के मून मिशन चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाया था। अभिनेता ने चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून पोस्ट किया था। पोस्ट में लूंगी पहने एक व्यक्ति एक कप से दूसरे कप में चाय डालता दिख रहा है। इस कार्टून के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि, ‘चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर।’
अपने पोस्ट में प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं कहा। उनके इस पोस्ट पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और नाराजगी जाहिर कर रहे है। सिर्फ इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कार्रवाई करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर चद्रयान 3 को लेकर अभिनेता का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।
एक यूजर ने प्रकाश राज को ट्रोल करते हुए लिखा कि, प्रकाशजी, इसरो की उपलब्धियों से राजनीतिक नफरत को दूर रखें। चंद्रयान मिशन इसरो का है, भाजपा का नहीं। अगर यह सफल हो जाता है, तो यह भारत के लिए सफलता होगी, किसी पार्टी के लिए नहीं।
दूसरे यूजर ने लिखा, प्रकाश राज उस उपलब्धि का मजाक उड़ा रहे हैं, जिसे दुनिया मील का पत्थर मान रही है। आप बहुत नीचे गिर गए हैं।