Breaking News

Priyanka Chopra और उनकी जेठानी के बीच आई दरार, सामने आया ये बड़ा कारण

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा का नाम अब विदेशों में गूंज रहा है। प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी लाइमलाइट बटोरती हैं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। इन दिनों प्रियंका का परिवार उनके जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) के तलाक की खबरों की वजह से चर्चा में है। दोनों तलाक ले रहे हैं और इसके लिए सोफी-जो ने वकीलों से बातचीत भी शुरू कर दी है। इसी बीच खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर के रिश्ते में भी खटास आ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो जोनस और सोफी टर्नर के तलाक का असर उनके पूरे परिवार पर हो रहा है। इसी वजह से प्रियंका और सोफी के बीच भी चीजें ठीक नहीं है। तभी तो दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। प्रियंका और सोफी के बीच रिश्ते काफी अच्छे थे। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी करते हुए भी देखा है, लेकिन प्रियंका जोनस फैमिली का हिस्सा भी है।

इसी वजह से प्रियंका ने भी सोफी टर्नर से दूरी बनानी शुरू कर दी है और इसकी शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई है। हालांकि, सोफी टर्नर ने भी प्रियंका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है। यानी अब दोनों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद हो गई है। बता दें कि जो जोनास और सोफी टर्नर ने साल 2019 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *