Breaking News

Priyanka Gandhi को Congress नेता ने दिया खाली गुलदस्ता, देखकर ऐसा था रिएक्श, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मी​डिया पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो वयरल हो रहा है। जिसमे उनका फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया जाता है। लेकिन इस दौरान प्रियंका गांधी गुलदस्ते को देखकर हैरान हो जाती है। इस दौरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश इंदौर में चुनावी सभा के मंच पर जब प्रियंका गांधी पहुंचती हैं तो स्थानीय नेता उनका स्वागत करते है। इस दौरान नेता उनको खाली गुलदस्ता भेंट कर देते है। ये देखकर प्रियंका भी मुस्कुराए बिना न रह सकीं। चश्मदीदों के मुताबिक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए इंदौर-5 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं प्रियंका का जब मंच पर स्वागत किया जा रहा था, तब एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने उन्हें खाली गुलदस्ता भेंट कर दिया। इस गुलदस्ते में चंद पत्तियां ही थीं और इसके फूल कहीं गिर गए थे।

चश्मदीदों ने बताया कि, जब प्रियंका की नजर खाली गुलदस्ते पर पड़ी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कांग्रेस नेता से कहा कि, इसमें फूल नहीं हैं। इस पर कांग्रेस नेता झेंप गए। बाद में चुनावी सभा में अपने संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने इस दिलचस्प वाकये का न केवल खुद जिक्र किया, बल्कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधने के लिए ‘खाली गुलदस्ते’ के जुमले का इस्तेमाल भी किया।

प्रियंका गांधी ने हंसते हुए कहा कि, ‘अभी जब मैं मंच पर आई थी, तब आपने देखा होगा कि, किसी व्यक्ति ने मुझे एक गुलदस्ता पकड़ाया। उस गुलदस्ते में फूल ही नहीं थे और वह खाली था। वे (बीजेपी नेता) चुनाव आने पर धर्म, जाति और घोषणाओं का इसी तरह का गुलदस्ता बनाकर आपको (मतदाताओं) बार-बार दे रहे हैं।’ प्रियंका गांधी ने कहा कि,’ चुनाव के बाद आप जब यह गुलदस्ता देखते हैं, तो आपको पता चलता है कि इसमें फूल ही नहीं हैं और यह खाली और खोखला है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *