Breaking News

अरुणाचल प्रदेश पहुंची राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, कहा- भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई है चरम पर

अरुणाचल प्रदेश पहुंची राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, कहा- भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई है चरम पर

अरुणाचल कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को असम से अरुणाचल प्रदेश पहुंच गई। राहुल गांधी के अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में गुमटो चेकगेट पर कांग्रेस की अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नबाम तुकी ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर ध्वज हस्तांतरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। तुकी और कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने आपस में ध्वज हस्तांतरण के दौरान दोनों प्रदेश के कांग्रेस के नेता मौजूद थे। इस अवसर पर राहुल गांधी ने उनके स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद किया।

पारंपरिक निशी टोपी पहने राहुल गांधी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ दोईमुख रवाना हुए। वहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरुणाचल सरकार पर हमला बोला।

”भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर”

राहुल गांधी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। आप टैक्स भरते हैं, लेकिन उसका फायदा आपको नहीं मिलता। सड़क में गड्ढे हैं, सड़क नहीं है. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य लोगों की दिल की आवाज एवं उनकी कठिनाइयों को सुनना है। वह कठिनाइयों को सुनकर उनकी आवाज को संसद में उठाएंगे और देश में इस बारे में बताएंगे।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर विपक्ष की आवाज को मीडिया उठाता है, लेकिन आज BJP-RSS ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है। वे सारे मीडिया संस्थानों पर दबाव बनाकर जनता के मुद्दों को उठाने से रोकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को उठाने को लिए उन्होंने यह यात्रा शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *