Breaking News

Rahul Gandhi Akhilesh Yadav jodi

Rahul-Akhilesh की जोड़ी तोड़ने की लगी बोली, किसको अखर रही जोड़ी

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी किसको अखर रही है? इसका खुलासा खुद अखिलेश यादव ने कर दिया है। अखिलेश यादव ने लोक सभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर काफी कुछ साफ कर दिया है। कांग्रेस की कितनी हैसियत है, इसका भी खुलासा कर भारतीय जनता पार्टी को चौकाया है। जी हां लोक सभा चुनाव को लेकर तमाम सवालों का जवाब अखिलेश यादव ने दे दिया है।

दरअसल अखिलेश यादव दिवंगत पूर्व विधायक अबरार अहमद के परिजनों से मुलाकात करने सुल्तानपुर पहुंचे थे। जहां वो मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया कर्मियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 80 सीटों पर कांग्रेस के चुनाव लड़ने वालें बयान पर सवाल किया तो अखिलेश यादव ने क्या जबाब दिया।

अखिलेश यादव का साफ कहना है कि, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मीडिया झगड़ा लगा रही है। इसलिए वो लोक सभा चुनाव में सीटों के बटवारें पर कोई जबाब नही देंगे। रही बात कांग्रेस के 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तो कांग्रेस देश में ना जाने कितनी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव ने साफ किया इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के बड़े नेता बैठते है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठते हैं और जिन्हें फैसला लेना है यानी राहुल गांधी बैठते है। उसके बाद इस तरह की बातों का कोई मतलब नही होता है। यू कहे कि, अखिलेश यादव ने बड़े नेताओं का हवाला देकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी करारा जबाब दिया है और मीडिया की भी चुटकी ली है।

ब्यूरो रिपोर्ट nttv bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *