Breaking News

PM MODI के गढ़ में गरजे राहुल गाँधी, कहा - मां गंगा के सामने अहंकार से नही सिर झुकाकर आया हूं

PM MODI के गढ़ में गरजे राहुल गाँधी, कहा – मां गंगा के सामने अहंकार से नही सिर झुकाकर आया हूं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां यात्रा से पहले राहुल गांधी ने पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम के आश्रम में पहुंच दर्शन कर आरती उतारी। पड़ाव से यात्रा स्थल जाते समय राहुल गांधी का काफिला सर्व सेवा संघ के पास रुका जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आश्रम के अधिग्रहण की बात राहुल गांधी को बताया। गांधीवादियों को आश्रम से निकालने और आश्रम को अधिग्रहित किए जाने को लेकर राहुल गांधी ने सरकार की निंदा की। यही नहीं अपने यात्रा स्थल पहुंच राहुल गांधी खुली जीप में सवार होकर यात्रा का प्रारंभ किया। यात्रा में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया, तो वही यात्रा के विभिन्न स्थानों पर राहुल गांधी पर गुलाब के पंखुड़ियों की वर्षा की गई।

राहुल गांधी ने किया बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर वाराणसी पहुंचे राहुल गांधी ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन – पूजन लिया। राहुल गांधी को बाबा श्री काशी विश्वनाथ के अर्चकों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक विधि विधान से पूजन करवाया। वही राहुल गांधी को आशीर्वाद स्वरूप अर्चाको ने रुद्राक्ष की माला पहनाया। रुद्राक्ष की माला पहन राहुल गांधी आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए। मंदिर से यात्रा जैसे ही आगे बढ़ी वैसे ही राहुल गांधी की नजर बनारस की प्रसिद्ध मलईयों पर नजर गई,तो काफिले को रोककर उन्होंने मलाइयों का स्वाद चखा। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान INDIA गठबंधन एकजुट होता दिखाई दिया। यात्रा में समाजवादी पार्टी के वाराणसी लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र पटेल की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल हुए, तो वही अपना दल कमेरावादी की नेता व विधायक पल्लवी पटेल भी अपने वादे के मुताबिक राहुल गांधी की यात्रा में पहुंची।

चौराहे पर राहुल गांधी ने राहुल से किया संवाद

वाराणसी में अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी काफी जोश में नजर आए। राहुल गांधी गोदौलिया चौराहे पर लोगो को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर तंज किया, तो वही पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आए बिहार के राहुल नामक युवक से राहुल गांधी ने संवाद कर इसकी परेशानियों को जाना। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होने आज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया और मां गंगा के सामने बिना किसी अहंकार के सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी ने देश के बीजेपी सरकार पर देश के उद्योगपतियों को फायदा व किसान, गरीब और नौजवानों को धोखा देना का आरोप लगाते हुए जमकर जुबानी हमला किया। राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी और महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *