लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में बुधवार सुबह करीब 10 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। शहीद पथ, आशियाना सहित कई इलाकों में बारिश हुई। सुबह कहीं कोहरा तो कहीं बादल छाए थे। ठंड और शीतलहर में लोग घरों में दुबके हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
प्रदेश में मंगलवार को आगरा और मुजफ्फरनगर ऐसे जिले रहे जहां दिन और रात को सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी। इटावा में अधिकतम पारा 12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। दोपहर को हल्की धूप का अनुमान है।
वही मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को शीतलहर चलने की वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में ‘कोल्ड डे कंडीशन’ रहेगी। लखनऊ में मंगलवार सुबह भी घना कोहरा पड़ा और 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। दोपहर 1.30 बजे गुनगुनी धूप निकली तो ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली। लखनऊ में देर शाम से घना कोहरा पड़ रहा है। यहां दिन का तापमान 19.3 डिग्री और रात का तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 0.8 नीचे और 0.6 डिग्री ऊपर था।