सोचिए अगर दो दिन तक पेट्रोल पंप बंद रहे तो क्या होगा? आम जनता को इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। कई ऐसे लोग हैं जो रोज कमाते हैं और उसके अनुसार ही काम चलाते हैं। ऐसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। जी हां बता दें कि देश के एक राज्य में दो दिन तक पेट्रोल पंप बंद रहने वाला है। राजस्थान में दो दिन तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे, जिससे आम जन जिवन प्रभावित होने वाला है। पूरे प्रदेशभर में बुधवार और गुरूवार को बंद रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ईंधन पर अधिक वैट के विरोध पर बंद किया गया है।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि, यह निर्णय राज्य में ईंधन पर अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) के विरोध में लिया गया है। उन्होंने कहा कि, राज्य भर के पेट्रोल पंप बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे।
भाटी ने राज्य सरकार द्वारा इस मुद्दे पर कार्रवाई करने में विफल रहने पर 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि, ‘उच्च वैट ने न केवल पंप संचालकों बल्कि जनता को भी प्रभावित किया है। हम राज्य सरकार से बार-बार वैट कम करने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया।’