Breaking News

Rajasthan

Rajasthan में गर्भवती महिला के साथ हैवानियत, महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, निशाने पर गेहलोत सरकार

राजस्थान के प्रतापगढ़ से एक बेहद शर्मनाक घटन सामने आ रही है, जिसकी चर्चा इस वक्त चारों तरफ हो रही है। प्रतापगढ़ में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया है, ये घटना बिल्कुल मणिपुर जैसी बताया जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है। जब महिला का वीडियो सामने आया है तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई वहीं पुलिस भी इस घटना को लेकर हरकत में आ गई। राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गेहलोत के निर्देशन के बाद पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा एक्शन में आए है।

क्या है पूरा मामला

राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक महिला को उसके ही पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर उसको पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान महिला ने काफी विरोध किया और वो रो रोकर खुद को बचाने की कोशिश करती रहती है। महिला के साथ मारपीट भी की गई है। महिला के साथ इस कुकर्म का जब वीडियो सामने आया तो पुलिस भी हरकत में आई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको देखने के बाद कई लोगों को गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। कई लोगों का सोशल मीडिया पर कहना है कि, आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कर्रवाई की जाए।

एक्शन में पुलिस

हालांकि इस शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान पुलिस हरकत में आई है। खुद सीएम गेहलोत के निर्देशन पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा खुद शुक्रवार रात को एकशन में आए। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान के अुनसार, यह वारदात 21 वर्षीय महिला के साथ गुरुवार को हुई। थाना इलाके के पहाड़ी गांव में महिला के साथ शर्मानाक हरकत उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने की। महिला के पूर्व पति काना सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। वहीं इस घटना में शामिल बाकी लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि, प्रतापगढ़ जिले में महिला के साथ हुई घटना निंदनीय है। पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने ये शर्मनाक काम किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीम गठित की गई है और प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में कैंप कर रहे हैं।

बीजेपी ने सरकार को घेरा, वसुंधरा राजे ने वीडियो शेयर नहीं करने की अपील की
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इस मामले में कहा कि ‘आज राजस्थान फिर शर्मसार है। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचला कोटा में महिला अत्याचार की घटना का प्रशासन को भनक नहीं लगना बताता है कि आखिर राजस्थान क्यों महिला दुष्कर्म और अत्याचार में नंबर 1 पर है।’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साधा निशाना

वहीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस मामले में सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, लोगों के सामने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं हुई। इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया है। इसके साथ ही राजे ने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *