राम मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी बीच चेन्नई आधारित ‘लीगल राइट्स काउंसिल’ द्वारा 17 सितंबर को शुरू की गई ‘राम रथ यात्रा’ के तहत रामेश्वरम से एक ‘613 किलो वज़न और 4.1 फीट ऊंचाई’ का घंटा राम मंदिर के लिए अयोध्या (यूपी) लाया गया है। बकौल काउंसिल के मुताबिक इसकी आवाज़ 8 किलोमीटर के दायरे तक सुनी जा सकती है। बतादें कि 11 राज्यों को पार कर ये घंटा अयोध्या पहुंचा है।

जाहिर है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण जारी है। इस बीच रामलला के अस्थाई मंदिर के लिए एक ऐसा घंटा भेंट किया गया है, जिससे ओम की ध्वनि निकलेगी और 10 किमी तक सुनाई देगी। 613 किलो वजनी कांस्य से बना यह घंटा तमिलनाडु के रामेश्वरम से 4500 किमी यात्रा करके मंगलवार को अयोध्या लाया गया। भगवान राम को यह विशेष घंटा तमिलनाडु की लीगल राइट काउंसिल की ओर से बुधवार को भेंट किया गया।
राम मंदिर में लगने वाले यह घंटा अनूठा है। यह 4 फीट ऊंचा है और वजन 613 किलो है। कांस्य से बना हुआ है। इसकी चौड़ाई 3.9 फीट है। अयोध्या पहुंचने पर राजलक्ष्मी मांडा ने कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया। वे भगवान श्री राम के रथ को तमिलनाडु से अयोध्या तक खुद ड्राइव करके आई हैं।