Breaking News

Ranbir Kapoor movie Animal teaser burj khalifa

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ Ranbir Kapoor की फिल्म Animal का टीजर, झूमे विदेशी फैंस

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘एनिमल’ संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इस मूवी में उनके कैरेक्टर्स में कई तरह के शेड्स देखने को मिलेंगे। फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटेड हैं, जिसमें अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। फिल्म इसी 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है लेकिन इससे पहले मेकर्स ने फिल्म की 60 सेकंड की झलक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

रणबीर कपूर पहली बार संदीप रेड्डी वांगा के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करते नजर आएंगे। फिल्म का धमाकेदार टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया जा चुका है। अब इसी टीजर को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले पूरी दुनिया को दिखाने का प्रयास किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। इस दौरान रणबीर कपूर के साथ ही बॉबी देओल और भूषण कुमार भी नजर आ रहे हैं।

रणबीर, बॉबी और भूषण कुमार फैंस के बीच फिल्म का ट्रेलर गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर जारी होते देख रहे हैं। रणबीर को इस मोमेंट को अपने मोबाइल कैमरे में कैप्चर करते भी देखा सकता है। फिल्म का 60 सेकंड का वीडियो बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया।

‘एनिमल’ फिल्म का टीजर सितंबर में रिलीज किया गया था और तब से लोगों के बीच मूवी को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है। रणबीर कपूर रफ एंड टफ लुक में नजर आएंगे। फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएगी। इसके अलावा अनिल कपूर भी मूवी का हिस्सा हैं, जो रणबीर के पिता के रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *