Breaking News

Ranchi triple murder

Ranchi Murder Case: Raksha Bandhan के दिन दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष, 3 लोगों को हथियार से काट डाला, इलाके में सनसनी

रक्षा बंधन के मौके पर झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में कई चिराग बुझ गए। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए है।

क्या है पूरा मामला

झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला में रक्षा बंधन के मौके पर दो भाईयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि, झामेश्वर और उसके भाई अलग-अलग होटल चलाते हैं। कुछ दिनों पहले झामेश्वर के पालतू मवेशी उसके भाई के होटल में चले गए थे। मवेशी कई बार दूसरे के खेत की फसल भी चर गए थे। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। परिवारों का ये विवाद इतना बढ़ गया है कि गुरूवार यानी रक्षा बंधन के मौके पर दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। हाथापाई की नौबत आ गई, लाठी डंडों और धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला करने लगे।

ये देखकर इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठा होने लगे। इसी दौरान झामेश्वर बेदिया (42), सरिता देवी (39) और संजू देवी (25) की हत्या कुदाल और चापड़ से कर दी गई। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की खबरें आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रक्षा बंधन के त्योहार के मौके पर ट्रिपल मर्डर केस से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

रांची के प्रभारी ग्रामीण एसपी हरीश बिन जमा ने कहा कि, दो परिवारों के बीच विवाद में तीन लोगों की हत्या हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *