Breaking News

यूपी में गरजे रावण…रोक देंगे भाजपा का विजय रथ, जाने इनका पूरा प्लान

आजाद भारत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण आज संविधान बचाओ देश बचाओ यात्रा में शामिल होने के दौरान सिद्धार्थ नगर जाने के दौरान अयोध्या पहुंचे थे। जहां सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान चंद्रशेखर रावण ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कई उत्तर प्रदेश में भाजपा के विजय रथ को रोकने का काम करेगें। तो वही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश की बेटी हो या बहन रात के अंधेरे में घर के बाहर नहीं निकल सकती। तो वही भारत और इंडिया को लेकर चल रहे विवाद पर दो टूक भारत का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि इसका नाम भारत है और जब तक हमारी शरीर में जान है हम अपने देश के साथ खड़े हैं।

यूपी चलाएगी संविधान बचाओं देश बचाओं यात्रा
अयोध्या पहुंचे चंद्रशेखर रावण मीडिया से बात करते हुए कि सिद्धार्थ नगर नेपाल का बॉर्डर है और हमें संविधान बचाओ देश बचाओ यात्रा शुरू करनी है और यह यात्रा हर जिलों में की जाएगी जिसके लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में आज उसका पहला चरण से शुरू होने जा रहा है 70 किलोमीटर की यह यात्रा रहेगी। बीच में कुछ कस्बे पड़ेंगे वहां पैदल मार्च भी होंगे जागरूकता अभियान के तौर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जो हालात आज केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बना दी है जनता इन हालातो को समझें और इससे बाहर निकालने के लिए आने वाले समय में अपने वोट का सही प्रयोग करें। उसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी हमारी यात्रा अलग-अलग तारीखों में शुरू होने जा रही है।

यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर आरोप
उत्तर प्रदेश से ही केंद्र का रास्ता होकर जाता है और यहां पर भारतीय जनता पार्टी मैक्सिमम सीटों पर विजई हुई है और बीजेपी का विजय रथ हम लोग उत्तर प्रदेश में रखेंगे जिसकी तैयारी हम लोगों ने कर ली है। वहीं कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए बताया कि आज प्रदेश में रात के अंधेरे में बहन बेटी बाहर नहीं निकल सकती उत्तर प्रदेश का आज या हाल है और आम आदमी से ज्यादा सड़क पर पशु इस तरह घूम रहे हैं कहां आप हादसे का शिकार हो जाओ इस बात नहीं सकते हैं। तो वही कहा कि हम चांद पर जाने की बात कर रहे हैं अच्छी बात है लेकिन यहां पर कमजोर और गरीब लोग परेशान हैं सरकार को उनके बारे में भी सोचना चाहिए।

भारत के समर्थन में उतरे चंद्रशेखर रावण
भारत और इंडिया को लेकर चल रहे विवादित बयानों के बीच चंद्रशेखर रावण ने भी कहा कि इंडिया दैट ईच भारत जब यह कॉन्स्टिट्यूशन एस्टेब्लिश हुआ तब से हम लोग इसे सुनते आ रहे हैं और आज सरकार इन मुद्दों पर चर्चा कर रही है लेकिन इसे भी ज्यादा उन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए चाहे इंडिया लाइंस बना हो इसके बारे में सरकार बोल रही है और सरकार के मुद्दों पर भी बात करनी चाहिए तो वही दो टूक में कहा कि इसका नाम भारत है और जब तक हमारी शरीर में जान है हम अपने देश के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *