Breaking News

रामतीर्थ हिल की रहस्यमयी गुफा से मिली रूसी महिला, 8 साल से जंगलों में 2 बेटियों संग काट रही थी गुमनाम जिंदगी

रामतीर्थ हिल की रहस्यमयी गुफा से मिली रूसी महिला, 8 साल से जंगलों में 2 बेटियों संग काट रही थी गुमनाम जिंदगी

कर्नाटक। कर्नाटक के रामतीर्थ हिल में गुफा के अंदर एक रूसी महिला मिली। उसके साथ थीं उसकी दो छोटी बेटियां। रूसी महिला नीना कुटिना की कहानी किसी फिल्म की तरह है। 40 साल की नीना कुटिना छह और चार साल की बेटियों के साथ गुफा में रह रही थी। हैरानी का बीत है कि वह बीते 8 साल से इसी तरह जंगलों और गुफा में रह रही थी लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। नीना की जिंदगी एक रहस्य की तरह सामने आई। हालांकि पुलिस अब एक-एक करके नीना कुटिना की जिंदगी से जुड़े राज सामने ला रही है।

नीना के पास न तो WiFi था, न फ्रिज, न AC. बस झरने, जंगल और एक रुद्राक्ष की मूर्ति थी। इस रूसी महिला के परिवार और बेटियों के पिता के बारे में भी पता चल गया है। पुलिस उसके पवार से संपर्क कर रही है। रूस में है महिला का परिवार FRRO के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के परिवार का पता चल गया है। उसके पिता, भाई और एक बेटा रूस में ही रहते हैं। वे इस महिला की आर्थिक मदद करते थे। वहीं बच्चियों के पिता को भी ढूंढ लिया गया है।अभी भारत में है बच्चियों का पिता बच्चियों का पिता एक इजरायली नागरिक है। वह एक बिजनेसमैन है। दावा किया गया है कि यह इजरायली नागरिक बिजनेस वीजा पर अभी भारत में ही है। उसका कपड़ों का बड़ा कारोबार है।अफसरों ने इजराइल के नागरिक से की बात FRRO के अधिकारियों ने उस इजरायली बिजनेसमैन से मुलाकात भी की है। अफसरों ने उससे पूछा कि क्या वह नीना कुटिना और बच्चों के रूस जाने का खर्च उठा सकता है? अफसरों ने बताया कि इजरायली शख्स की उम्र भी 40 साल है। वह नीना से कई साल पहले मिला था। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों के बीच संबंध बने और उससे ही नीना को दो बेटियां हैं।

नीना ने काउंसलिंग के बाद खोला मुंह

शुरू में नीना ने बच्चों के पिता के बारे में पुलिस और अफसरों को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था। हालांकि काउंसलर्स ने उसकी काउंसलिंग की और काफी कोशिशों के बाद उसने बच्चियों के पिता का नाम बताया। FRRO अधिकारियों ने रूसी दूतावास से संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि महिला और उसके बच्चों को वापस भेजने में लगभग एक महीना लगेगा।

2017 में हुई थी बच्चियों के पिता से मुलाकात

सूत्रों के अनुसार, नीना 2017 में इजरायली शख्स से मिली थी। वह भी बिजनेस वीजा पर भारत में था। नीना के साथ फिजिकल होने के बाद वह वापस इजराइल लौट गया। नीना का कहना है कि उसने गोवा में एक गुफा में रहते हुए बिना डॉक्टर और अस्पताल से अकेले खुद ही बच्ची को जन्म दिया।

ऋषिकेश में भी रही

इजराइली नागरिक जब भी भारत आता था वह नीना से संपर्क करता था। नीना ने बताया कि वह कोस्टा रिका, मलेशिया, बाली, थाईलैंड, नेपाल और यूक्रेन भी जा चुकी है। भारत में वह कुछ समय के लिए ऋषिकेश में रही और फिर गोकर्ण चली गई।

अब रूस भेजने की तैयारी

FRRO अधिकारियों ने बताया कि रूसी दूतावास से संपर्क कर लिया गया है। नीना और उसकी बेटियों को रूस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इसमें लगभग एक महीने का समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *