बाहुबली फिल्म से देश और दुनिया में अपनी अलग पहनचान बनाने वाले अभिनेता प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं। इन दिनों उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक छाई हुई हैं। अभिनेता प्रभास की अपकमिंग फिल्म सलार है, जिसकी रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं। प्रभास अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में आदिपुरुष के दौरान कृति सेनन से भी प्रभास का नाम जुड़ा था। फैंस को प्रभास की शादी का बेसब्री से इंतजार है और उनकी शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
प्रभास की आंटी श्यामला देवी ने उनकी शादी को लेकर खुलासा किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, हमारे पास दुर्गम्मा का आशीर्वाद है। ईश्वर हम सभी का अच्छे से ख्याल रखेगा। प्रभास की शादी जरूर होगी और जल्द ही होगी। हम आप सभी (मीडिया) को शादी में आमंत्रित करेंगे और इसका जश्न मनाएंगे।
खबरों में बताया जा रहा है कि, प्रभास अपनी शादी के लिए लोकेशन पहले ही डिसाइड कर चुके हैं। आदिपुरुष के प्रमोशन के दौरान प्रभास ने अपने वेडिंग प्लान्स के बारे में बताया था। प्रभास से जब शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि, मैं तिरुपति में शादी करुंगा। उनकी ये अनाउंसमेंट सुनकर फैंस बहुत खुश हो गए थे। हालांकि प्रभास ने अपने जवाब में ये नहीं कहा था कि, वह कब शादी करने वाले हैं।
अगर हम बात करें प्रभास के काम की तो उनकी फिल्म सलार इसी साल 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जिसमे उनके अलावा श्रृति हासन लीड रोल में नजर आने वाली है।