Breaking News

sanjay gandhi hospital case

Amethi: संजय गांधी अस्पताल मामले में अनोखा मोड़, भाजपा जिलाध्यक्ष ने अस्पताल बहाल करने की करी मांग

अमेठी में संजय गांधी अस्पताल का मुद्दा गर्म है। कांग्रेस और सपा ने संजय गांधी अपस्ताल का लाइसेंस बहाल करने के लिए मोर्चा खोल रखा है। जनता के हित को देखते हुए पूर्व केंदीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता डॉ संजय सिंह भी अस्पताल को फिर से चलाने के पक्ष में है। अमेठी की जनता के लिए अस्पताल की अहमियत समझते हुए अब भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा ने भी संजय गांधी अस्पताल संचालित करने की मांग कर दी है। हालांकि अमेठी के भाजपा जिलाध्यक्ष ने बदले में जो शर्त रखी वो सुर्खियों में है। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि, अस्पताल चले लेकिन उसे या तो मेनका गांधी और वरुण गांधी संचालित करें या फिर सरकार उसे अपने अंडर में लेकर sgpgi को सौंप दे। कुल मिलाकर भाजपा जिलाध्यक्ष के लेटर से साफ है कि, वह चाहते है कि, अस्पताल को कांग्रेस वाला गांधी परिवार न चलाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने पत्र लिख कर कहा कि, संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज, जनपद अमेठी के प्रबन्धन एवं डॉक्टरों की लापरवाही के कारण विगत 15 सितम्बर 2023 को एक युवती दिव्या शुक्ला पत्नी अनुज शुक्ला निवासी ग्राम – रामशाहपुर थाना – मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी को पथरी के ऑपरेशन की प्रक्रिया में डॉक्टरों ने ‘ऐनस्थिसिया का ओवर डोज दे दिया परिणामस्वरूप उसकी अकाल मृत्यु हो गई।

जिलाध्यक्ष ने अस्पताल पर और कई आरोप लगाते हुए लिखा कि, इसके पूर्व भी संजय गाँधी अस्पताल के प्रबन्धकों एवं डॉक्टरों की लापरवाही के कारण कई व्यक्ति अपाहिज हो गए और कुछ व्यक्ति अन्धे हो गए तथा कुछ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। उनके परिवार अनाथ हो गए, इसलिए भारतीय जनता पार्टी अमेठी मांग करती है कि, संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट जो एक चैरिटेबुल ट्रस्ट है उसके द्वारा संचालित संजय गाँधी अस्पताल व इन्दिरा गाँधी नेत्र चिकित्सालय में मरीजों का मुफ्त/निःशुल्क इलाज कराया जाय।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि, संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट को सरकार ने मेडिकल कालेज चलाने के लिए ग्राम – सरायखेमा तहसील अमेठी, जनपद अमेठी में 64 बीघा 18 बिस्वा 7 विस्वांसी भूमि लीजडीड / पट्टा पर दिया था। लेकिन ट्रस्ट ने लीजडीड की शर्तो का पालन नही किया और शर्तों का लगातार उल्लंघन करके दुर्व्यवस्थित ढंग से संजय गांधी अस्पताल चला रहे थे। अतएव सरकार ट्रस्ट से भूमि वापस लेकर संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट मेनका गांधी व वरुण गांधी के द्वारा संचालित कराया जाय अथवा संजय गांधी अस्पताल का अधिग्रहण उ0प्र0 सरकार द्वारा करके संजय गांधी स्नातकोन्तर आयुर्विज्ञान संस्थान – लखनऊ (एस0पी0जी0आई) के द्वारा संचालित कराया जाय।

आपको बता दें कि, भाजपा जिलाध्यक्ष की मांग से ये साफ जाहिर हो रहा है कि, संजय गांधी अस्पताल अमेठी में कितना बड़ा मुद्दा बन गया है। अस्पताल बंद होने से जनता नाराज है। इसलिए भाजपा जिलाध्यक्ष बीच का रास्ता निकालना चाहते है। वह चाहते है, अस्पताल चले लेकिन उसे सोनिया गांधी नहीं मेनका गांधी चलाए। भाजपा जिलाध्यक्ष की मांग कोई माने या ना माने लेकिन ये तय हो गया कि, अस्पताल पर कार्रवाई राजनैतिक द्वेष कारणों से की गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट nttv bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *