Breaking News

Sarojininagar Seat Result live: सपा के अभिषेक मिश्रा को भाजपा के राजेश्वर सिंह ने 16441 वोटों से पिछाड़ा

यूपी की 403 सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना शुरू हो गई। लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट भी ऐसी ही सीट हैं जहां से पहली बार स्वाति सिंह ने जीत दर्ज की। पहली बार में ही उन्हें योगी सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। 2017 में स्वाति सिंह ने यहां से सपा के अनुराग यादव को 34179 वोट से हराया था। 2012 में यह सीट सपा के पास थी। तब सपा के शारदा प्रताप शुक्ल और बसपा के शिवशंकर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। हालांकि सपा प्रत्याशी ने शिवशंकर को 8365 वोटों से हराया था। 2022 में बीजेपी ने यहां से ईडी के पूर्व अधिकारी रहे राजेश्वर सिंह को मैदान में हैं। सपा ने अभिषेक मिश्रा, बसपा ने मोहम्मद जलीश खान और कांग्रेस ने रुद्र दमन सिंह पर भरोसा जताया है।

लाइव अपडेट्स :

-सरोजनी नगर में 13 वां राउंड : बीजेपी राजेश्वर सिंह 16441 से आगे

-सरोजनीनगर में 11 वें राउंड में सपा के अभिषेक मिश्रा को 26179 तो भाजपा के राजेश्वर सिंह को 38239 वोट मिले

-सरोजनी नगर में चौथे चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के राजेश्वर सिंह आगे, मत मिले 3544, सपा के अभिषेक को 2,752

-सरोजनी नगर राउंड दर राउंड 8 तक
बीजेपी सपा
2362 3227
2684 3076
2797 2732
3544 2752
3524 1725
3002 1990
3560 2086
3264 3012

-सरोजनी नग्गर में तीन राउंड तक सपा के अभिषेक मिश्र आगे। 1309 वोट से आगे। बीजेपी के राजेश्वर सिंह पीछे।