Breaking News

Shaheen afridi

इस क्रिकेटर ने दूसरी बार रचाई शादी, सामने आई शादी की तस्वीरें

पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहीन शाह अफरीदी ने दूसरी बार शादी रचाई है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बात दें कि, शाहीन शाह अफरीदी दूसरी बार दूल्हा बन गए हैं, उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा के साथ शादी रचाई है। शाहीन की शादी में कई क्रिकेटर ने शिरकत कर महफिल में चार चांद लगाया।

शादी में पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर, मौजूदा कप्तान बाबर आजम जैसे खास मेहमान भी शामिल हुए। शाहीन के ससुर शाहिद अफरीदी ने फोटो पोस्ट कर दोनों को बधाई भी दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शाहीन अफरीदी ने इसी साल फरवरी के महीने में अंशा के साथ शादी रचाई थी। लेकिन उनकी इस शादी में कई रिश्तेदार और दोस्त शामिल नहीं हो पाए थे। जिसकी वजह से शाहीन शाह अफरीदी ने दूसरी बार अंशा के साथ शादी की। इसका आयोजन काफी ग्रैंड लेवेल पर किया गया जिसमे कई खास मेहमनों की एंट्री हुई।

शाहिद अफरीदी ने शाहीन और अपनी बेटी को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया। जिसमे उन्होंने लिखा कि, कल ही नूर घर आया था वह उसकी आंखों के सामने से जा रहा है। बाबा का दिल भी डूब गया। सुबह उसके पास आशा आई है। इसके साथ उन्होंने अपनी बेटी और दामाद की तस्वीर भी शेयर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *